खेती-बाड़ी

देश के खेल नक्शे पर चमक उठा झज्जर, पांच खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों के लिए किया नामित इनमें तीन हरियाणा के हरियाणा में भी दो खिलाड़ी झज्जर जिले से

Satyakhabarindia

नई दिल्ली। देश के खेल नक्शे पर हरियाणा के झज्जर जिले का नाम रात उस समय जगमग करने लगा जब खेल मंत्रालय ने पांच खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार की सिफारिश की गई और इनमें से दो चार खिलाड़ी मनु भाकर और अमन सहरावत झज्जर जिले के रहने वाले हैं। यह दोनों पेरिस ओलिंपिक के मेडलिस्ट हैं।

खेल मंत्रालय ने कुल पांच नामों की सिफारिश की है, जिनमें झज्जर जिले के खिलाड़ियों के साथ-साथ सरबजीत सिंह, स्वप्निल कुशाले और डी. गुकेश शामिल हैं। इनमें सरबजीत सिंह और स्वप्निल कुशाले भी पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्ट हैं जबकि डी. गुकेश चेस के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं।

हरियाणा में मानसून से पहले अच्छी बारिश बनी फसलों के लिए वरदान, आज सामान्य रहेगा मौसम

मंत्रालय की ओर से ये नाम पद्म पुरस्कार समिति के पास भेजे गए हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 1 मई से 15 सितंबर के बीच करना होता है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर पुरस्कारों की घोषणा होती है। पद्म पुरस्कार समिति का गठन हर साल प्रधानमंत्री करते हैं। आमतौर पर समिति नाम की आई सिफारिश पर अपनी मोहर लगाने का काम करती है।

देश के खेल नक्शे पर चमक उठा झज्जर, पांच खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों के लिए किया नामित इनमें तीन हरियाणा के हरियाणा में भी दो खिलाड़ी झज्जर जिले से

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड देगा हरियाणा को 10000 क्यूसेक पानी

खेल मंत्रालय द्वारा जिन पांच नाम की सिफारिश की गई है उन पांच नाम में से तीन हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि इन तीन में से दो झज्जर जिले के रहने वाले हैं। सरबजीत सिंह अंबाला जिले के बराड़ा की रहने वाले हैं और उन्होंने मनु भाकर के साथ भी जोड़ी बनाकर मैच खेला है। वह भी ओलंपिक मेडलिस्ट है और उन्होंने शूटिंग में पेरिस ओलंपिक में मिक्सड टीम 10 मी एयर पिस्टल इवेंट में ब्रांज जीता था। इसमें मनु भाकर भी उनके साथ थी।

डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार की कड़ी निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button